पलामू एक्सप्रेस लूटकांड का फरार अपराधी तोतवा बंदी
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर से गुरुवार देर रात फरार अपराधी दीपक
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर से गुरुवार देर रात फरार अपराधी दीपक कुमार उर्फ तोतवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में दो वर्ष पूर्व हुई डकैती समेत कई मामलों में रेल पुलिस को उसकी तलाश थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफार्म संख्या दो से उसे गिरफ्तार किया गया है। वह सोननगर रेल थाना क्षेत्र में 2012 में हुए पलामू एक्सप्रेस लूटकांड में शामिल था। इसके अलावा उस पर रेल थाना में कई मामले दर्ज हैं। डालमियानगर थाना क्षेत्र से 2010 में वह आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल गया था। गिरफ्तार अपराधी औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का निवासी है। वह डेहरी के रतु बिगहा में किराये के मकान में रहता था। बताया कि वह रेल अपराध में संलग्न कई अपराधियों की जानकारी दी है। रेल पुलिस उन अपराधियों को चिह्नित कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।