नासरीगंज में अध्यक्ष पद से 26 ने किया नामांकन
संवाद सूत्र, नासरीगंज (रोहतास) : पैक्स चुनाव के पहले दिन सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर अध्यक्ष पद के
संवाद सूत्र, नासरीगंज (रोहतास) : पैक्स चुनाव के पहले दिन सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर अध्यक्ष पद के लिए 26 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए 17 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा। नामांकन को ले प्रखंड परिसर में सुबह से ही गहमागहमी कायम थी। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पड़री पैक्स से ओम प्रकाश पांडेय, हरेराम पांडेय, राजेंद्र सिंह, पवनी से अंजनी कुमार दूबे, कुमार विवेक, बसंत दुबे, अमियावर से अवध बिहारी सिंह, विजय प्रसाद सिंह, अतिमी से सविता देवी, कमलेश सिंह, नित्यानंद तिवारी, मंगराव से जितेंद्र कुमार, पोखराहा से गोपाल प्रसाद गुप्ता, कैथी से कन्हैया प्रसाद, श्री भगवान प्रसाद, धनांव से साजिद बेग, तारिक अहमद, जुबेर अहमद, राजेंद्र चंद्र, विनोद कुमार सिंह, परसिया से प्रेम शेकर सिंह, उत्सव कुमार, खिरयांव सं मतलुब खां, कनकधीर कुमार उपाध्याय, इटिम्हा से प्रमोद कुमार सिंह, सुदामा सिंह ने पर्चा दाखिल किया। धनांव में पैक्स से सबसे अधिक 5 लोगों ने नामांकन किया। जबकि सुकहरा डिहरी से अभी खाता भी नहीं खुला है। मौके पर सीओ चंद्र प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एआरओ सह बीईओ अम्बिका राम मौजूद थे।