महिला को पीटकर घायल किया, एक गिरफ्तार
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 05:04 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 05:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, अकोढ़ीगोला (रोहतास) : थाना क्षेत्र के बंधवा में सोमवार को भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। घायल शैरून खातून का इलाज पीएचसी में कराया गया। इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दर्ज प्राथमिक में घायल महिला ने बताया कि आज सुबह में शिव शंकर साह, देवनाथ साह, बन्देलाल साह, राजीव साह पुराने भूमि विवाद को दरवाजे पर आकर झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। एसआइ महेंद्र राम ने बताया कि शिवशंकर साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष से भी खैरून खातूत समेत पांच पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें