विदाई समारोह आयोजित
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 09:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, चेनारी (रोहतास) : प्रखंड के मध्य विद्यालय टेकारी में शुक्रवार को सेवानिवृत शिक्षक राम सिंघासन सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य रूप अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला सिंह ने अंग वस्त्र के साथ उन्हें विदाई दी। कहा कि शिक्षक कभी सेवा मुक्त नहीं होते हैं। वे समाज के लिए आजीवन शिक्षा दान कर सकते हैं। मौके पर प्रखंड शिक्ष पदाधिकारी सर्वजीत राय ने भी उन्हें अंग वस्त्र प्रदान किया। डा. रामनाथ सिंह, काशीनाथ पांडेय, श्री राम तिवारी, अंतु राम, मुखिया सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख राजा सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें