दशहरा से पहले रोशनी से जगमगाएगा शहर
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास) : नगर पंचायत भवन के सभागार में गुरुवार को बोर्ड की बैठक नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रंजू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दशहरा से पूर्व स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय विकास योजनाओं का चयन किया गया। शीघ्र उसका प्राक्कलन बनाने व कार्य कराने का निर्णय लिया गया। प्राप्त आवंटन को नियमानुसार खर्च करने और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। सफाई के लिए ट्राली और हाइड्रोलिक टेम्पो खरीदने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपमुख्य पार्षद विकास कुमार सिंह, वार्ड पार्षद खुर्शीदा बानो, शशि देवी चौहान, गुलाम सरवर, इरशाद खां, रामजी प्रसाद, आशा देवी, सरिता देवी, असलम खलीफा, राजू कुमार गुप्ता, रामसेवक रजवार, सुनीता देवी, रीता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी ददन जी पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें