सब बधरिए चल जाई तो वोटवा कइसे मराई
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 06:54 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 06:54 PM (IST)
संवाद सूत्र, सूर्यपुरा (रोहतास) : एक दिन दाना ना चुनबैत काम ना चली का। आज वोट के दिन है, सब कोई बधरिए चल जाई तो वोटवा कइसे मराई। इस बार के लोकसभा चुनाव में महादलित समुदाय की महिलाएं भी अपने मताधिकार के प्रति सजग दिखीं। महादलित टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय सूर्यपुरा बूथ सं. 226 पर महिलाओं ने लगभग पुरुषों के बराबर मतदान कर अपनी आधी आबादी की सहभागिता का सशक्त एहसास कराया। बताते चले कि इस मतदान केन्द्र पर कुल 1166 मतदाता थे। जिनमें कुल 312 पुरुष व 291 महिला मतदाताओं ने अपना वोट दे कर लोकतंत्र को सशक्त बनाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें