गर्मी से मिली राहत, मक्का को क्षति
पूर्णिया। बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं मक्का किसान ¨चतित हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 07:53 PM (IST)
पूर्णिया। बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं मक्का किसान ¨चतित हैं। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था, घरों से निकलना मुश्किल था, सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी। ऐसे में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। झुलस रहे मूंग, पाट और सब्जी की खेती को वर्षा से लाभ मिला है। अचानक आई बारिश से वैसे किसान जो मक्का तैयारी और तैयार मक्का सुखाने हेतु खलिहान और सड़क पर डाल रखे थे उसमें पानी लगने से किसान ¨चतित हैं क्योंकि अब मक्का तैयार और सुखाने में अधिक मजदूर लगेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें