मांगों के समर्थन में सेविका-सहायिका की हड़ताल शुरू
पूर्णिया। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिकाओं ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रों पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
पूर्णिया। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिकाओं ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रों पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसकी सूचना पदाधिकारियों को भी दी गई थी।
इस संबंध में सेविका-सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष अंजू ¨सह कुशवाहा ने बताया कि 24 से 26 मार्च तक केंद्रों पर तालाबंदी रहेगी तथा 27 से 31 मार्च तक परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र समर्पित किया जाएगा। 3 से 7 अप्रैल तक जिला मुख्यालय पर धरना एवं मांग पत्र समर्पित करने के साथ ही 10 अप्रैल को जिला मुख्यालय में जेल भरो अभियान के तहत धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम तय किया गया है। सरकार जब तक मांग नहीं मान लेती है तबतक हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पार्वती पूनम, सरिता कुमारी, इंद्रा देवी, डेजी कुमारी, गेंदा देवी, धर्मशीला कुमारी, सोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, किरण कुमारी, संजना देवी, प्रियंका ¨सह, संगीत कुमारी सहित प्रखंड के सभी सेविका-सहायिका उपस्थित थे।