Move to Jagran APP

महिलाएं कर रही गल्ला की खरीदारी, बनी करोबारी

पूर्णिया। जीविकोपार्जन के लिए नित नए क्षेत्र को अपना रही महिलाओं ने फिर क्षेत्र विस्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 09:27 PM (IST)
महिलाएं कर रही गल्ला की खरीदारी, बनी करोबारी
महिलाएं कर रही गल्ला की खरीदारी, बनी करोबारी

पूर्णिया। जीविकोपार्जन के लिए नित नए क्षेत्र को अपना रही महिलाओं ने फिर क्षेत्र विस्तार किया है। लादूगढ, रामपुर तिलक, रामनगर फरसाही अंतर्गत विभिन्न जीविका समूह से जुडी सैकड़ों महिलाओं ने गल्ला की खरीदारी शुरू कर कारोबारी बनने का फैसला लिया है। पहले दिन इनके द्वारा 50 ¨क्वटल अनाज की खरीदारी की गई।

loksabha election banner

ममता जीविका महिला संकुल संघ रामनगर फरसाही अंतर्गत पांच महिला ग्राम संगठनों की महिलाओं ने किसानों द्वारा उत्पादित अनाज को खरीदना शुरू किया। सिर्फ रामपुर तिलक में तीन महिला कृषि उत्पादक समूह हैं जिन्होंने किसानों से खरीदारी शुरू की। इस समूह से 58 महिलाएं जुड़ी हैं। समूह की अध्यक्ष सुलेखा देवी, सचिव राजो देवी एवं कोषाध्यक्ष शांति देवी कहती हैं कि गुलाबबाग की अरण्या कंपनी द्वारा प्रदत्त ग्रे¨डग मशीन के आधार पर ए ग्रेड मकई 1200 रुपये, बी ग्रेड की 1160 रुपये तथा सी ग्रेड की 1110 रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से खरीद की जा रही है। यहां किसान व हरियाली जीविका महिला कृषि उत्पादक समूह से जुड़ी महिलाओं के सहयोग से मकई खरीद का व्यवसाय शुरू हो गया है। वीआरपी सर्वेश कुमार, शम्भु कुमार राम, मो.रिजवान व गुंजन देवी कहते हैं कि महिला दीदियों द्वारा खरीदे गए अनाज को गुलाबबाग की अरण्या कंपनी को बेचा जाएगा, इसका 70 प्रतिशत जो शुद्ध लाभ प्राप्त होगा उसे बोनस के तौर पर किसान दीदियों के बीच बांटा जाएगा। सीएफ प्रभात कुमार पटेल एवं सचिन्द्र देव तथा विनेश कुमार,कुशल विस्तार कार्यकर्ता पप्पू कुमार यादव ने बताया कि मकई खरीद मूल्य बदलता रहता है प्रत्येक दिन मूल्य की जानकारी उत्पादक समूह की सदस्य महिलाओं को मोबाइल पर दी जाती है साथ ही कार्यालय में टंगे बोर्ड पर प्रत्येक दिन मूल्य अंकित किया जाता है। धरती माता, किसान एवं हरियाली जीविका महिला कृषि उत्पादक समूह से जुड़ीं सुनीता देवी, लालो देवी, दयावती देवी, कुसुमा देवी, संजू देवी, जुवेदा खातून आदि दीदियों का कहना है कि इस व्यवसाय में काफी अच्छा महसूस कर रही हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.