राजद ने बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री
पूर्णिया। राजद के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व तथा जिला महासचिव नवीन कुमार यादव कि उपस्ि
पूर्णिया। राजद के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व तथा जिला महासचिव नवीन कुमार यादव कि उपस्थिति में प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस आपदा कि घड़ी में सूबे की सरकार सहित हम सभी पार्टी कार्यकर्ता आपलोगों के साथ है। आप सभी धैर्य बनाए रखें, जो बाढ़ पीड़ित है उन्हें राहत शिविरों में सरकार की ओर से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं जिला महासचिव नवीन कुमार यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए कहा कि बाढ़ ने काफी कहर मचाया है। कई घरों में कई दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। बाढ़ पीड़ितों के दर्द को जानने के लिए स्वयं सूबे के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा पूर्णिया का हवाई सर्वेक्षण किया। इस आपदा की स्थिति में आप सभी सब्र बनाए रखें जो पीड़ित है उन्हें हरहाल में सरकारी मदद की जाएगी। श्री यादव ने बताया कि पार्टी द्वारा जिले के बाढ़ प्रभावित बायसी, बैसा, डगरूआ तथा कसबा प्रखंड में पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर छात्र राजद के बंटी ¨सह, अंकित यादव, सुभाष कुमार, विनीत कुमार, संजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।