बालक गायब
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के वार्ड नंबर सात से 15 दिनों से अधिक समय से गायब मो. अहमद रजा
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 07:16 PM (IST)
पूर्णिया। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के वार्ड नंबर सात से 15 दिनों से अधिक समय से गायब मो. अहमद रजा उम्र 16 वर्ष पिता मिर्जा नजीम माता हसीदा खातून का पता नहीं चल पाया है। खोजबीन के पश्चात बालक की माता द्वारा केनगर थाना को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बालक के गुम होने की लिखित सूचना दी गई है। आवेदन के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के उपर मामला दर्ज कर लिया गया है और खोजबीन प्रारंभ है। इस मामले की सूचना चाइल्ड लाइन पूर्णिया को भी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें