भाजपा की जीत पर प्रसन्नता
पूर्णिया। महाराष्ट्र एवं ओडिसा के स्थानीय निकायों के चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा प्रचार मंच के प
पूर्णिया। महाराष्ट्र एवं ओडिसा के स्थानीय निकायों के चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा प्रचार मंच के प्रदेश प्रवक्ता सह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र एवं ओडिसा के स्थानीय निकायों के चुनाव में जीत यह दर्शाती है कि भाजपा का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी भाजपा की शानदार जीत होगी। प्रधानमंत्री के विकास कार्य पर महाराष्ट्र की जनता ने मुहर लगाने का काम किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष निहार चन्द ¨सह, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र ¨सह, युवा मोर्चा के जिला मंत्री आशुतोष झा, भोला महलदार, राजकुमार
संजीत राय, जितेन्द्र गुप्ता, छोटी कुमार, आनंद मिश्र, शोभाकान्त चौधरी, विकास कुमार, आलोक कुमार आदि शामिल थे।