जन संवाद को लेकर राजद की बैठक
पूर्णिया। राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पूर्णिया में जन संवाद कार्यक्रम को लेकर राजद क
पूर्णिया। राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पूर्णिया में जन संवाद कार्यक्रम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को माध्यमिक संस्कृत विद्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राजद जिला उपाध्यक्ष सह श्रीनगर प्रखंड प्रभारी श्रीधर यादव, जिला प्रधान महासचिव विरेन्द्र प्रसाद दास, महानगर युवा राजद अध्यक्ष ¨पकू यादव ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पूर्णिया आगमन पर आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने इसके लिए पंचायत अध्यक्षों को घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा। बैठक में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुशीला भारती, प्रधान महासचिव जयंती देवी, प्रखंड युवाध्यक्ष चन्द्रशेखर कुमार, महानगर युवा महासचिव दिनेश यादव, युवा प्रखंड महासचिव मिथुन कुमार, राजेन्द्र यादव, बटेश्वर यादव, उपेन्द्र ¨सह, योगेन्द्र प्रसाद यादव, पंकज गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
--------------------
राजेश