19वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप शुरू
पूर्णिया। रविवार को विद्या विहार रेसीडेंसियल स्कूल, परोरा में 19वीं बिहार राज्य सीनियर महि
पूर्णिया। रविवार को विद्या विहार रेसीडेंसियल स्कूल, परोरा में 19वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त रामशंकर थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में विद्या विहार रेसीडेंसियल स्कूल के संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र, बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, मुख्य संरक्षक, पूर्णिया हैंडबॉल एसोसिएशन डा. मुकेश कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष ई. रणजीत कुमार पाल तथा सचिव अजित ¨सह, मुख्य अभियंता विमल कुमार, ब्रजेश आटोमोबाइल्स के निदेशक ब्रजेश मिश्र, बैड¨मटन एसोसिएशन के नूर आलम, संरक्षक भूपेंद्र प्रसाद ¨सह, सचिव रीना, कोषाध्यक्ष वेंकटेश नाथ आदि उपस्थित थे।
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक एंबीशन स्कूल ऑफ कम्पीटीटिव एडुकेशन हैं। सह प्रायोजकों में मैक्स हॉस्पिटल, विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स मुख्य रूप से शामिल हैं। 8 से 10 जनवरी के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए 14 जिलों से आए 200 खिलाड़ियों और 50 पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था इस परिसर में की गई है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में सिवान, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, मुंगेर, बक्सर, मधुबनी, शेखपुरा, भागलपुर, बांका, मधेपुरा एवं पूर्णिया जिला शामिल हैं। रविवार को खेले गए मैचों में सिवान ने नवादा को 13-2 से, बेगूसराय ने बांका को 10-4 से, पटना ने जहानाबाद को 20-0 से, मुंगेर ने गोपालगंज को 4-2 से, मधुबनी ने बक्सर को 19-0 से, शेखपुरा ने पूर्णिया को 4-0 से, नवादा ने भागलपुर को 9-2 से, पटना ने मधेपुरा को 13-0 से, बेगूसराय ने बक्सर को 11-1 से, शेखपुरा ने गोपालगंज को 8-5 से तथा मुंगेर ने पूर्णिया को 2-0 से हराया। सोमवार की संध्या राजस्थानी लोक नृत्य का सांस्कृतिक आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। पूर्णिया हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा वीवीआइटी के सचिव राजेश चंद्र मिश्र ने सभी आयोजकों, प्रायोजकों, खिलाड़ियों, पदाधिकारियों को इस ठंड के मौसम में भी जोश से आयोजन में शामिल होने पर साधुवाद दिया।