राजद ने की हाइ डैम निर्माण की मांग
पूर्णिया। पूर्णिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजद ने सप्तकोशी पर हाइडैम निर्माण की म
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 08:40 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 08:40 PM (IST)
पूर्णिया। पूर्णिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजद ने सप्तकोशी पर हाइडैम निर्माण की मांग की।
राजद के महानगर अध्यक्ष सबी अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंप कर सीमांचल में बाढ़ के स्थायी समाधान हेतु नेपाल सरकार से उच्च स्तरीय वार्ता कर सप्तकोसी पर बहुप्रतीक्षित हाई डैम के यथाशीघ्र निर्माण की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने महानंदा एवं उसकी सहायक नदियों पर उच्च तकनीक पर आधारित तटबंधों का जाल बिछाये जाने की भी मांग की है।
अहमद ने बायसी, डगरुआ, अमौर एव जलालगढ़ प्रखंडों में बाढ़ पीड़ितों के खाते में राहत राशि को स्थानांतरित किये जाने में हो रहे अनावश्यक विलंब पर क्षोभ जताया एवं मुख्यमंत्री से इस सम्बन्ध में हस्तक्षेप की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें