जिप अध्यक्ष ने सीएम से की राहत की मांग
पूर्णिया। मुख्यमंत्री जी मेरे क्षेत्र के लोग पिछले डेढ़ माह से बाढ़ की विपदा झेल रहे हैं। उ
पूर्णिया। मुख्यमंत्री जी मेरे क्षेत्र के लोग पिछले डेढ़ माह से बाढ़ की विपदा झेल रहे हैं। उन्हें अभी तक मात्र एक बार राहत के नाम पर चूड़ा, चीनी, चना आदि का एक पैकेट थामाया गया है, मदद कीजिए सर। उक्त बातें जिप अध्यक्ष क्रांति देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूर्णिया में गुहार लगाते हुए कही। उन्होंने कहा कि रूपौली की जनता पिछले डेढ़ माह से बाढ़ से जूझ रही है। बाढ़ राहत के नाम पर अभी तक वही एक पैकेट चूड़ा-चीनी, चना, नमक आदि थमाया गया है। पका-पकाया खाना खाना सबके बस की बात नहीं हो रही है। इसमें इतनी भीड़ हो रही है कि सभी नहीं खा पा रहे हैं। लोगों के घरों मवेशी भूखे रह रहे हैं। जहां पका-पकाया खाना खाने बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं वहां बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं राहत दिया जाए। गीला राशन के साथ-साथ सूखा राशन भी प्रतिदिन दिया जाए। किसानों की धान, मकई की फसल पहले ही बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। अब पिछले 26 तारीख को आई भीषण आंधी ने रही-सही सब कसर पूरी कर दी तथा करोड़ों की केला की फसल खत्म हो गई है। मवेशी चारा नहीं रहने से भूखों रहने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष छोटू ¨सह भी उपस्थित थे।