जनप्रतिनिधियों से मिले सीएम, क्षेत्र का जाना हालचाल
पूर्णिया। सोमवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों से मिले तथा क्षेत्र
पूर्णिया। सोमवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों से मिले तथा क्षेत्र का हालचाल पूछा। मिलने गये जनप्रतिनिधियों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया तथा सीएम ने उसके निदान का आश्वासन दिया। सीएम से मिलने गये मुख्य लोगों में सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, बरारी के विधायक नीरज यादव, कदवा विधायक शकील अहमद खान, मेयर विभा कुमारी, जिप अध्यक्ष क्रांति देवी, डगरुआ प्रमुख रीतेश कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल थे। जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कटिहार जिले में बाढ पीड़ित क्षेत्रों का सर्वे किया तथा शाम में पुन: पूर्णिया लौटे जहां से चूनापुर हवाई अड्डा से विमान द्वारा पटना लौट गये।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को भागलपुर के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करने के बाद पूर्णिया पहुंचे थे तथा यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। उससे पूर्व उन्होंने प्रमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति एवं राहत वितरण कार्यों की समीक्षा की। सोमवार को सुबह भी उन्होंने मॉर्निंग वाक के दौरान अधिकारियों के साथ बाढ की स्थिति पर चर्चा की। मॉर्निंग वाक से लौटने के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने बाढ से रूपौली एवं बायसी में हुए क्षति एवं उसके बाद दिए गए मुआवजा के संबंध में सीएम को जानकारी दी। सांसद ने बाढ के कारण धमदाहा अनुमंडल एवं फलका व कोढ़ा में मखाना और केला फसल को हुए नुकसान के बाद किसानों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। वहीं पूर्णिया नगर निगम की मेयर विभा कुमारी ने नगर में विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में विकास के लिए काफी काम किए जाने की आवश्यकता है, इसके लिए उनके मदद की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिप अध्यक्ष क्रांति ¨सह ने भी रूपौली क्षेत्र में बाढ का मुद्दा उठाया। वहीं बरारी एवं कदवा के विधायक क्रमश: नीरज यादव एवं शकील अहमद खान ने भी बाढ के कारण किसानों को हुई भारी क्षति होने की बात मुख्यमंत्री को बताई। सीएम ने कहा कि किसानों को हुई क्षति की भरपाई की जाएगी। इसके लिए सर्वेक्षण का निर्देश अधिकारियों को दे दिया गया है। वहीं डगरूआ प्रखंड प्रमुख रीतेश कुमार ने कहा कि डगरूआ प्रखंड क्षेत्र में बाढ से प्रभावित लोगों को आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। सीएम ने इसके लिए डीएम को निर्देश दिया। सीएम से
जदयू नेता जवाहर यादव, राकेश कुमार, अमोद मंडल, जितेंद्र यादव, साइन परवेज, प्रकाश कुमार सहित काफी संख्या में जदयू के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। वहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए कटिहार निकल गये। उनके साथ सांसद एवं अन्य जदयू कार्यकर्ता भी थे।