बाढ़ में पशुचारा का अकाल, मवेशी बेहाल
पूर्णिया। रूपौली में आई भीषण बाढ़ में जानवरों की दुर्दशा हो रही है। पिछले एक माह से पान
पूर्णिया। रूपौली में आई भीषण बाढ़ में जानवरों की दुर्दशा हो रही है। पिछले एक माह से पानी में बंधे-बंधे इनका बुरा हाल है। अब इन्हें बीमारियां पकड़नी शुरू हो गयी है। चरने या चारा वाले सभी स्थान पानी में डूब गए हैं, इतना ही नहीं इस संबंध में मवेशी पालक अशोक यादव, मोहन यादव, सरयुग यादव, अरूण पासवान, चतुरी ऋषिदेव, मनोज राम, गौतम राम, विजय ¨सह, मो. मुस्कीम, अयोधी महतो, रामवृक्ष महतो कहते हैं कि उनका पूरा चारागाह खत्म हो गया है। मवेशियों के चारा के लिए दस किमी. दूर जाना पड़ रहा है परंतु उतना चारा नहीं आ पाता है जितनी पशुओं की जरूरत है। दियारा क्षेत्र जहां दूध की धारा बहती थी, आज वही क्षेत्र दूध के लिए तरस गया है। मवेशियों ने दूध देना बंद कर दिया है बमुश्किल खाने भर दूध हो पा रहा है। लोगों ने पशु चारा उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।