आग से बचाव को लेकर प्रशिक्षण
पूर्णिया। आग से बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड स्थित सभागार भवन में आयोजित किया गया।
पूर्णिया। आग से बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड स्थित सभागार भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कोमल कुमारी भारती, बीडीओ अमित आनंद, सीओ शंभू प्रकाश, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी गुरु प्रसाद मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी मुखिया, सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य, वार्ड पंच सहित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण देते हुए बीडीओ अमित आनंद ने बताया कि मार्च से लेकर जून तक अगलगी की घटना में काफी वृद्धि हो जाती है। आग तो एक घर से प्रारंभ होकर सैकड़ों घरों को मिनटों में जलाकर राख कर देती है। जरूरत है आग लगने पर क्या किया जाए। जिससे आग पर काबू पा सके। हवा तेज होने से पूर्व ही खाना बना लें। खुली हवा में चूल्हा न जलाए। आग जलाने से पहले अपने आसपास पानी की व्यवस्था कर लें। चूल्हे के पास जलावन नहीं रखें। भोजन बनाने के बाद चूल्हे की आग को बुझा दें। रसोई घर में ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखें। खलिहान के आसपास बीड़ी, सिगरेट नहीं पीये और न ही किसी को पीने दें। घर में मोमबत्ती, ढि़बरी ऐसी जगहों पर न रखें जहां आग लगने की संभावना हो। आंगन में एक बड़े सा ड्रम में हमेशा पानी भर के रखा करें। घर के आसपास हरे पेड़ जरूर लगावें। प्रशिक्षण में आग से संबंधित कई जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ब्रजकिशोर भारती उर्फ मंटू यादव, उप प्रमुख मो. अख्तर हुसैन, मुखिया कुंदन कृष्ण मोहन उर्फ कुंदन यादव, कल्पना देवी, रेखा देवी, नमिता देवी, प्रमानंद ऋषि, हेमकांत चौधरी, पंसस रामजी मरंडी, कल्पना देवी, सरपंच बिपिन चौधरी, विष्णुदेव महतो, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष बिपिन शर्मा सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे।