Move to Jagran APP

अबीर-गुलाल उड़ाकर विजयी प्रत्याशियों ने किया खुशी का इजहार

पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत पंचायत चुनाव के दूसरे दिन पंचायतों का परिणाम घोषित होते ही प्रत्याशी

By Edited By: Published: Tue, 31 May 2016 03:06 AM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 03:06 AM (IST)
अबीर-गुलाल उड़ाकर विजयी प्रत्याशियों ने किया खुशी का इजहार

पूर्णिया। प्रखंड अंतर्गत पंचायत चुनाव के दूसरे दिन पंचायतों का परिणाम घोषित होते ही प्रत्याशी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई का वितरण कर विजयी प्रत्याशियों ने खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

कोहिला पंचायत से मुखिया पद हेतु गीता देवी ने 2602 मत लाकर वाहिदा खातुन को 1399 मतों से पराजित कर दिया। समिति पद से गीता देवी ने 2159 मत लाकर रेखा देवी को 935 मत से हरा दिया। वहीं सरपंच पद से अनिता देवी विजयी घोषित की गयी। डगरूआ पंचायत से मुखिया पद हेतु मो. जाबिर आलम ने 1298 मत लाकर बदरूल होदा को हराया। समिति सदस्य पद के लिएं जीनत प्रवीण और सरपंच पद में मो. अयूब आलम को विजयी घोषित किया गया। वहीं महथौर से मुखिया पद हेतु नसीमा खातुन, समिति से लीला देवी और सरपंच से हुस्न आरा विजयी घोषित की गयी। वहीं इचालो पंचायत से मुखिया पद हेतु अनसर अली, समिति पद से निर्मल कुमार विजयी घोषित किया गया।

अधकेली पंचायत से मुखिया पद हेतु लालू देवी, समिति पद से स्वीटी देवी और इस्लामउद्दीन, सरपंच हुस्न आरा विजयी घोषित हुई।बभनी पंचायत से मुखिया पद हेतु चंदर राम, समिति पद से बद्री नारायण मंडल और अब्दुल सत्तार, सरपंच से पंची देवी विजयी घोषित की गयी। दरियापुर पंचायत से मुखिया पद हेतु प्रियंका देवी विजयी घोषित की गयी। मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ तैनात दिखे। वहीं नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार, निर्वाची पदाधिकारी अर¨वद कुमार सहित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रेक्षक अपने-अपने कार्य में सजग दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.