कसबा से दूसरे राउंड में दो और पंचायतों के परिणाम घोषित
पूर्णिया। मतगणना के पहले दिन के दूसरे राउंड में दो पंचायतों के सभी पदों के परिणाम घोषित
पूर्णिया। मतगणना के पहले दिन के दूसरे राउंड में दो पंचायतों के सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। कुल मिलाकर मतगणना के पहले दिन चार पंचायतों के सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
दूसरे राउंड में प्रादेशिक क्षेत्र संख्या 3 ग्राम पंचायत राज सधुबैली तथा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 ग्राम पंचायत राज भंमरा लागन के परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणाम में ग्राम पंचायत राज सधुबैली से मुखिया पद के लिए रेहाना खातून ने 193 मतों से जीत हासिल की। रेहाना खातून को 1198 मत प्राप्त हुए तो वही इनके प्रतिद्वंद्वी अंजू देवी को 1005 मत प्राप्त हुए। वहीं समिति सदस्य पद के लिए मो. सज्जाद निर्वाचित घोषित किए गए। मो. सज्जाद ने 136 मतों से अब्दुल्ला को पराजित किए। मो. सज्जाद को 1096 मत मिले तो वही अब्दुल्ला को 960 मत प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए साजदा परवीन ने लिलोफा को 98 मतों से पराजित किया। साजदा को 920 मत प्राप्त हुए तो वहीं लिलोफा को 822 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रादेशिक क्षेत्र संख्या 4 ग्राम पंचायत राज भमरा लागन से मुखिया पद के लिए अफशाना बेगम निर्वाचित हुए। अफशाना बेगम ने नुरसबा बेगम को 92 मतों के अंतर से पराजित कर मुखिया पद हासिल किया। अफशाना बेगम को 1527 मत प्राप्त हुए तो वहीं नुरसबा बेगम को 1435 मत प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए नुरसुबा खातून ने रसीना खातून को 675 मतों से पराजित किया। नुरसुबा खातून को 1437 मत प्राप्त हुए जबकि रसिना खातून को 762 मत प्राप्त हुए। वहीं समिति सदस्य पद के लिए अमाना गजला ने जीत हासिल की। आमना गजाला ने 135 मतों से ईसरत खातून को पराजित किया। गजाला को 955 मत प्राप्त हुए वहीं ईसरत को 820 मत प्राप्त हुए। विजयी उम्मीदवारों को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी लोक प्रकाश ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।