Move to Jagran APP

भवानीपुर में दो पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित

पूर्णिया। मुख्यालय अवस्थित बलदेव उच्च विद्यालय में मतगणना देर शाम तक चली। देर शाम तक प्रादेशिक ि

By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 09:58 PM (IST)

पूर्णिया। मुख्यालय अवस्थित बलदेव उच्च विद्यालय में मतगणना देर शाम तक चली। देर शाम तक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 01 से बसंतपुर ¨चतामणि उस्कवारी और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 02 सोनमा पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी डा. अवतुल्य कुमार आर्य ने बताया कि बसंतपुर ¨चतामणि उस्कवारी पंचायत से मुखिया पद हेतु जानकी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्तिमा देवी को 213 मतों से पराजित का विजय का सेहरा अपने नाम किया। जानकी देवी को कुल 1249 मत मिले जबकि पूर्व मुखिया अतिमा देवी को मात्र 1036 मत प्राप्त हुए। इसी पंचायत से सुजीत कुमार ¨सह सरपंच पद हेतु निर्वाचित घोषित किए गए। श्री ¨सह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजित ¨सह को 240 मतों से पराजित किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद हेतु नूतन देवी विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदा कुमारी को 707 मतों से पराजित किया। सोनमा पंचायत से मुखिया पद पर कविता देवी विजयी हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश शर्मा को 280 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के परमानंद पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेदो राम को 1155 के मतों से को पराजित किया। ज्ञातव्य हो कि परमानंद मंडल 2329 मत मिले जबकि मेदो राम को 1174 मत प्राप्त हुए। पंचायत समिति सदस्य पद पर मुसनी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फूल देवी को पराजित किया। समाचार प्रेषण तक मतगणना जारी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.