एसडीओ की पहल पर जविप्र विक्रेताओं ने लिया हड़ताल वापस
पूर्णिया। गत लगभग एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे प्रखंड के जविप्र विक्रेताओं ने अनुमंडल पदाधि
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 08:38 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 08:38 PM (IST)
पूर्णिया। गत लगभग एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे प्रखंड के जविप्र विक्रेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार के पहल पर अपना हड़ताल वापस ले लिया है। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवन प्रसाद ¨सह , सचिव कलानंद ¨सह सहित एसोसिएशन के अन्य नेताओं की अनुमंडल पदाधिकारी से हुयी बातचीत के पश्चात हड़ताल वापसी का निर्णय हुआ है। गुरुवार से बाधित राशन - किरासन का उठाव व वितरण पूर्ववत प्रारंभ होगा। इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार द्वारा विधिवत आदेश निर्गत कर दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव द्वारा भी हड़ताल वापस लिए जाने की पुष्टि की गयी है। डीलरों के इस हड़ताल से व्याप्त अनिश्चितता का माहौल समाप्त होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें