बिजली चोरी के आरोप में छह के खिलाफ मामला दर्ज
पूर्णिया। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए छापामारी अभियान में शुक्रवार को छह लोगों
पूर्णिया। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए छापामारी अभियान में शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी चंपानगर-मधुबनी एवं सहायक खजांची में दर्ज कराई गई। बिजली चोरी के आरोप में इन छह उपभोक्ताओं के खिलाफ 350146 रूपए का जुर्माना भी लगाया गया। बिजली चोरी करने के आरोप में फोर्ड कंपनी चौक के मिथिलेश कुमार यादव पर 118000 का जुर्माना लगाते हुए सहायक खजांची थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं मिल्लत कॉलोनी माधोपाड़ा के मो. आबिद के खिलाफ 21000 रूपए का जुर्माना लगाते हुए सहायक खजांची थाने में, आभाष चंद्र राय सिपाही टोला मधुबनी के खिलाफ 82509 रूपए जुर्माना लगाते हुए मधुबनी थाना में, नीरज कुमार ¨सह, सिपाही टोला निवासी के खिलाफ 16700 रूपए का जुर्माना लगाते हुए मधुबनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके अलावा ज्ञानचंद्र साह, चंपानगर के खिलाफ 51741 रूपए एवं रामेश्वर प्रसाद ¨सह, कोहबारा बनैली के खिलाफ 60196 रूपए का जुर्माना लगाते हुए चंपानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।