कमलदेव बाबू की मनाई गई जयंती
पूर्णिया। कमलदेव विचार मंच के तत्वावधान में माधोपाड़ा स्थित एसके मिशन स्कूल में पूर्व विधायक और शिक्ष
पूर्णिया। कमलदेव विचार मंच के तत्वावधान में माधोपाड़ा स्थित एसके मिशन स्कूल में पूर्व विधायक और शिक्षा मंत्री की 99 वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में जिप अध्यक्ष कांति देवी, डॉ डी राम, सामाजसेवी भोलानाथ आलोक, आरडीडीई प्रकाश चंद्र झा मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिन्हा ने की। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने कमलदेव नारायण के कर्मठ राजनेता के तौर पर याद किया। सभी ने कहा कांग्रेस में रहते हुए क्षेत्र के साथ उस समय हो रही नाइंसाफी के खिलाफ खड़े हुए। वक्ताओं ने कहा उनके प्रयास के बाद भी रेलवे जोन और कमिश्नरी पूर्णिया को नहीं मिल पाया। वे जबतक जीवित रहे क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिन्हा ने की। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा बच्चे अपने पूर्वजों का सम्मान करें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सही मौका जब बच्चों को परिवार और दादा दादी के बारे में बताया जाय। उन्होंने कहा कितना अच्छा हो कि कमलदेव बाबू की जयंती को दादा दादी दिवस के रुप में मनाया जाय और बच्चों दादा दादी के बारे में बताया जाय। बच्चे बुजुर्गों से प्रेरणा और शिक्षा ग्रहण करते हैं वे भावात्मक रुप से मजबूत बनते हैं।