चार प्रखंडों के लिए मतगणना का कार्य पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया में
पूर्णिया। नौ चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के बाद अब मतगणना की बारी है। इस बाबत जिला प्रशासन ने तैय
पूर्णिया। नौ चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के बाद अब मतगणना की बारी है। इस बाबत जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में तीन हजार कर्मियों को लगायी गयी है। जिला मुख्यालय में मतगणना स्थल पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। चार प्रखंडों के मतों की गणना जिला मुख्यालय में होगी। जिले के पूर्णिया कॉलेज परिसर में पूर्णिया पूर्व, के नगर, श्रीनगर एवं जलालगढ प्रखंडों की मतगणना होगी। शेष प्रखंडों की मतगणना उसी प्रखंड मुख्यालय में होगी। जिला पदाधिकारी पंकज पाल ने सभी प्रखंडों में मतगणना की तैयारी के लिए एक-एक प्रखंड प्रभारी नियुक्त कर दिया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी कुमार विवेकानंद ने बताया कि मतगणना के लिए सारी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। जिला मुख्यालय व प्रखंड मुख्यालयों में काउं¨टग के लिए 432
टेबुल बनाये गये हैं। कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया गया है तथा मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुबह आठ बजे नियत समय पर मतगणना शुरू की जायेगी।
जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालयों में होने वाले मतगणना को ले पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। मतगणना स्थल पर निष्पक्ष काउं¨टग के साथ साथ सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गये है। मतगणना कक्ष के अंदर व बाहर पर्याप्त बैरके¨टग की व्यवस्था की गई है। मतगणना परिसर के प्रवेश द्वार पर दोहरा ड्रॉप गेट बनवाये गये हैं। जिला मुख्यालय में होने वाले मतगणना को ले पूर्णिया कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहां बज्रगृह भी बनाया गया है। मतगणना को ले चारो प्रखंडों हेतु कॉलेज परिसर में अलग-अलग कक्ष बनाये गये हैं तथा सभी के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी कुमार विवेकानंद ने बताया कि मतदान की तरह मतगणना भी बिल्कुल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराया जायेगा।