चाइल्ड लाइन ने लड़के को बाल कल्याण समिति में किया प्रस्तुत
पूर्णिया। 1098 पर जानकारी मिलने के बाद चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं ने एक लड़के को बाल कल्याण समिति म
By Edited By: Published: Thu, 28 Apr 2016 11:50 PM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2016 11:50 PM (IST)
पूर्णिया। 1098 पर जानकारी मिलने के बाद चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं ने एक लड़के को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया। लड़के ने बताया कि वह नौंवी का छात्र है और उसका नाम मो. राधीव आलम है। उसके पिता का नाम स्व. हासीम, माता का नाम स्व. जरीना खातुन है। माता-पिता जीवित नहीं होने के कारण अपने मामा के घर में रहता था। मामा ने घर से निकाल दिया था। वह रानीपतरा के पोखरिया का रहने वाला है। उसके मामा का नाम सम्मद है। वह अनचित साह उच्च विद्यालय बेलोरी में कक्षा नौंवी में पढ़ता है। बाल कल्याण समिति के मनोज ¨सह के द्वारा तत्काल आश्रय दिया गया है। इस अभियान में चाइल्ड लाइन के मयूरेश गौरव, हसन, खुशबू रानी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें