पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी का निधन
पूर्णिया। जलालगढ़ पंचायत समिति के प्रत्याशी संजीव शर्मा का बुधवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया।
पूर्णिया। जलालगढ़ पंचायत समिति के प्रत्याशी संजीव शर्मा का बुधवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे 6 मई को होने वाला पंचायत चुनाव के लिए जलालगढ़ पंचायत के दो पंचायत समिति क्षेत्रों में से 1 से 7 के प्रत्याशी थे। उसके परिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार की शाम को वह पूर्णिया से घर जलालगढ़ आए, रात को अचानक सीने में दर्द की तकलीफ शुरू हुई ओर उपचार के लिए पूर्णिया ले जा रहा था कि रास्ते में उनका निधन हो गया। स्व. शर्मा पूर्णिया में मोटर-पार्टस की दुकान चलाते थे और वह क्रिकेट के शौकीन भी थे। घर आने से पहले पूर्णिया में कुछ देर क्रिकेट का अभ्यास भी किया था। बीडीओ जगत नारायण मिश्र ने बताया कि संजीव शर्मा जलालगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 1 से 7 के प्रत्याशी थे। उसके निधन के कारण अगले आदेश तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया है। पंचायत समिति संख्या 1 से 7 मृतक सहित कुल 9 प्रत्याशी थे।