नारायणपुर में हजारों की चोरी
पूर्णिया। शुक्रवार की रात्रि सहुरिया सुभाय मिलिक के नारायणपुर गांव में चोरों ने हजारों रुपये मूल्य क
By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM (IST)
पूर्णिया। शुक्रवार की रात्रि सहुरिया सुभाय मिलिक के नारायणपुर गांव में चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ फेर दिया। पंचायत के वार्ड नंबर 03 स्थित मुनेश्वर यादव के पुत्र कुंदन कुमार यादव के घर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी मुताबिक गृहस्वामी शुक्रवार को ही बैंक से रूपए निकालकर घर लाया था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार विजय कुमार यादव के घर में भी चोरी हुई। कुंदन यादव के घर से बक्से सहित अन्य सामानों की चोरी हुई। घटना बाद चोरों ने खाली बक्सा व आदि को बहियार में फेंक दिया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष देवराज राय दल बल के साथ शनिवार को घटना स्थल पर पहुंच जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें