Move to Jagran APP

भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

पूर्णिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या कर दी गई। इस घटना से पटना से लेकर पूर्णिया

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM (IST)

पूर्णिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या कर दी गई। इस घटना से पटना से लेकर पूर्णिया के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। इस आक्रोश के कारण शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मुख्य चौराहा आरएन साह चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफ्फुल रंजन वर्मा कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि जब लालू यादव के साथ सरकार गठन की गई है तब राज्य अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।पार्टी के जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की हत्या से मुख्यमंत्री के सुशासन की पोल खुल गई गई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय राम, राजीव राज, वीणा सूद, अजीत ¨सह, राजू मंडल, राजू ¨सह, सुनीता ¨सह, राम नारायण यादव, संजय मोहन आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.