आईपीएस के आईकार्ड के साथ एक ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे
पूर्णिया। कसबा बाजार में फर्जी कागजात और आईपीएस आईकार्ड के साथ एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग
पूर्णिया। कसबा बाजार में फर्जी कागजात और आईपीएस आईकार्ड के साथ एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम टुनटुन साह है। गिरफ्तार युवक के पूछताछ के बाद अभियुक्त के घर से काफी संख्या मं फर्जी कागजात एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक आईपीएस का आईकार्ड और खाकी वर्दी से लोगों को ठगने का काम करता था। पुलिस ने उसके घर से पुलिस की टोपी, आईपीएस का आईकार्ड, फर्जी पहचान पत्र, फर्जी बासगीत पर्चा, फर्जी लगान रसीद, अंचलाधिकारी कसबा का कार्यालय का फर्जी स्टाम्प भी बरामद किया गया। एसपी निशांत तिवारी ने कहा कि ठग खुद को अधिकारी बताता और लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत करता था। युवक के पूछताछ से पता चला है कि उसके कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। जिसकी तलाश जारी है। टुनटुन साह कसबा थाना अंतर्गत धनखनियां का रहने वाला था। अभियुक्त के खिलाफ कसबा थाना में ठगी के विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। धारा - 466,467,468,170171,471,472,474,420,120 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर राजकुमार साह, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल रामचरित्र प्रसाद, कसबा थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव शामिल थे।