आम आदमी पार्टी ने किया धरना-प्रदर्शन
पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री गुजरात के मुख्यमंत्री आनंदी वेन पटेल की पुत्री अनार पटेल को ग
पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री गुजरात के मुख्यमंत्री आनंदी वेन पटेल की पुत्री अनार पटेल को गुजरात सरकार द्वारा मिट्टी के भाव सरकारी जमीन आवंटित करने के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को थाना चौक पर धरना व प्रदर्शन किया। धरना बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर परिभ्रमण कर प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। धरना कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक अंगेश ¨सह मौजूद थे। धरना व प्रदर्शन का नेतृत्व संयोजक विकास कुमार कर रहे थे। इस मौके पर लोक सभा संरक्षक सुदीप राय उर्फ मुन्ना राय, नगर संयोजक अवधेश झा, किशनगंज से अलीमुद्दीन अंसारी, नगर सचिव तनवीर मुस्तफा, अनुराग ठाकुर, सलमान अहमद आदि मौजूद थे।