बारिश नहीं होने का रबी फसलों पर भी पड़ रहा असर
पूर्णिया। अक्टूबर एवं नवंबर मे वर्षा नहीं होने का असर रबी फसलों पर पड़ रहा है। खेतों में नमी नहीं रहन
पूर्णिया। अक्टूबर एवं नवंबर मे वर्षा नहीं होने का असर रबी फसलों पर पड़ रहा है। खेतों में नमी नहीं रहने के कारण किसानों को बुआई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अक्टूवर में लगाई जाने वाली मकई की फसल को नमी नहीं मिलने के कारण पौधे कम निकले हैं। जिस कारण किसानों को पानी पटाना पड़ रहा है। खेतों मे पौधे नहीं रहने के कारण किसान खेत को देख निराश हो रहे हैं। उनका खेत में काम करने में मन नहीं लग रहा है। किसानों फिर से जुताई कर मकई लगाने का मन बना रहे हैं। खेतों में मकई के पौधों से ज्यादा खर-पतवार ही नजर आ रहा है। एक सीजन में एक बिघा आगत मकई की एक फसल में कम से कम 30 से 35 हजार तक आमदनी हो जाती थी वहीं पिछात मकई में 20 से 25 हजार तक की आमदनी होती है। पिछात मकई में बारिश होने का खतरा रहता है। बारिश होने पर तैयार फसल बर्बाद हो जाती है। फिलहाल किसानों की समझ में नहीं आ रहा है कि लगी फसल को उजाड़ दें या कम पैदावार लेकर ही संतोष करें।