अधिकारियों के आवास पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा
पूर्णिया। कसबा प्रखंड में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता
पूर्णिया। कसबा प्रखंड में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन अतिक्रमणकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी तक के सरकारी आवासों को भी नहीं छोड़ा। बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के सरकारी आवास सहित कई अन्य आवासों पर पिछले कई वर्षों से अतिक्रमणकारियों ने जबरन कब्जा जमा रखा है। अब ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि जिस प्रशासन के जिम्मे अतिक्रमण को मुक्त कराने की जबावदेही है वही अतिक्रमित है। ऐसे में पूरे प्रखंड की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के सरकारी आवास पर जिन्होंने कब्जा जमा रखा है वह ना तो प्रखंड में और ना ही अंचल में पदस्थापित हैं। वहीं वर्षों पूर्व सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारी भी सरकारी आवास पर कब्जा जमाए हुए है।