सघन वाहन चे¨कग अभियान में 5800 रुपए की वसूली
पूर्णिया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी के निर्देश पर बनमनखी प
पूर्णिया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी के निर्देश पर बनमनखी पुलिस द्वारा गत दो दिनों से सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर दो पहिया वाहन की सघन चे¨कग अभियान की जा रही है। अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर अभियान एक साथ चलाए जाने से अवैध रूप से वाहन चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। चे¨कग अभियान के दौरान 5800 रूपए राजस्व की वसूली भी की गयी है ।अनुमंडल कार्यालय के सामने पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार राव एवं कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार साह के नेतृत्व में तथा इसी प्रकार बनमनखी-धमदाहा पथ पर सअनि अनिल कुमार के नेतृत्व में तथा बनमनखी -जीवछपुर मार्ग पर थानाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में चे¨कग अभियान चलाया गया। वाहन चे¨कग अभियान के दौरान गाड़ी के कागजातों सहित डिक्की की भी जांच की गयी।