ससुराल वालों ने की विवाहिता की गला दबाकर हत्या
पूर्णिया। थाना क्षेत्र अन्तर्गत मल्हिरया गांव के वार्ड न. 12 में एक विवाहिता की उसके पति एवं ससुराल
पूर्णिया। थाना क्षेत्र अन्तर्गत मल्हिरया गांव के वार्ड न. 12 में एक विवाहिता की उसके पति एवं ससुराल के लोगों ने मिलकर मारपीट कर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतका के भाई के फर्द बयान पर मृतका के पति, सास, दो जेठ एवं दोनो जेठानी के विरूद्ध हत्या का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। मृतका को दो पुत्र आदित्य 1 वर्ष एवं रोशन 1 वर्ष का है। घटना के बाद मृतका का पति एवं घरवाले उसके दोनो बच्चे के साथ घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने शव का गुरूवार को पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद ¨सह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
अमौर थाना के मिलकी गांव निवासी मृतका के भाई दिगेन कुमार के मुताबिक घटना बुधवार के देर रात की है। मृतका वरनी देवी का पति रतन विश्वास हर दिन की तरह शराब पीकर देर रात घर आया। आने के बाद वह मृतका के साथ झगड़ा झंझट करने लगा। देखते- देखते वह मृतका को मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट करने एवं घटना को अंजाम देने में उसका साथ सास, दो जेठ एवं दोनों जेठानी ने दिया। थाना में मृतका के भाई द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक छ: लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है। दिगेन कुमार की सूचना पर पुलिस ने रात में ही शव को जब्त कर लिया था। सुबह में परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया लेकिन डीएसपी सुनिता कुमारी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इसक बाद मृतका के परिजनों से बातचीत कर शव को पोस्टमोर्टम में भेजने के लिए राजी करवाया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका का पति रतन कुमार विवास सौरा जाबर स्थित बैंक आफ बरौदा की शाखा में जेनरेटर आपरेटर का काम करता है। चार वर्ष पूर्व दोनों एक दूसरे से प्रेम विवाह रचाया था। शादी के साल भर बाद से ही मृतका को बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। गांव समाज के लोगों द्वारा बार दोनों के बीच सुलह करवाया गया।