यूपी से भागा प्रेमी युगल धराया
पूर्णिया। शुक्रवार की रात एक प्रेमी युगल को पुलिस ने झौआरी गांव से बरामद किया है। घटना के बारे में ब
पूर्णिया। शुक्रवार की रात एक प्रेमी युगल को पुलिस ने झौआरी गांव से बरामद किया है। घटना के बारे में बताया गया कि यूपी बुलंदशहर की 25 वर्षीय हुमा परवीन साहेबगंज झारखंड निवासी 30 वर्ष मुसाशेख के साथ भाग कर यहां रहने लगे जहां वह अपना नाम बदल कर ताहीर रख लिया तथा यहा के मदरसा में मौलवी बन कर बच्चों को तामिल देने लगे !
इस मामले में महिला के पिता मो अजीज ने बुलंदशहर के थाने में अपहरण हो जाने का मामला दर्ज कराया था जिसका कांड संख्या-687/14है ! यूपी पुलिस को छानबीन क्रम में यह सुराग हाथ लग गया कि लड़की जलालगढ थाने के झौआरी गांव में रह रहे हैं ! इस मामले को लेकर यूपी पुलिस शक्रवार को जलालगढ पहुंची। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने एक टीम गठित कर शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापामारी अभियान में एसई राम मनोहर राय गणेश कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे