कलाकारों के बीच आपसी सामंजस्य आवश्यक : पप्पू
पूर्णिया। कसम कसबा सांस्कृतिक मंच की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई स्वतंत्र कलाकारों ने भी ह
पूर्णिया। कसम कसबा सांस्कृतिक मंच की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई स्वतंत्र कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित सभी कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन के उपरांत होने वाले सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में विचार किया। कसम के सचिव एस कुमार रोहितस्व पप्पू ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कलाकारों के बीच आपसी सामंजस्य आवश्यक है। इसे बिगाड़ने वालों को जगह नहीं देने का निर्णय लिया गया। कहा कि कलाकारों को इसके लिए एकजुट रहना होगा। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बैठक में कलाकारों से सुझाव मांगा गया और इसपर विचार करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कलाकारों के हित में कार्य करनेवाली एक इकाई गठित की गई। जिसमें संरक्षक के रूप में पंकज कुमारी एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष भेमिता देवनाथ, सचिव अनीषा प्रीति का मनोनयन किया गया। कार्य समिति सदस्य के रूप में कंचन कुमारी, रूबी कुमारी, अनुष्का मेहता का नाम प्रस्तावित किया गया। कसम की ओर से तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। इस महोत्सव में पारंपरिक लोक संगीत के अलावा नाट्य आयोजन और वेस्टर्न फोक को भी स्थान दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित संजय कुमार, गोविंद कुमार, जवाहर झा, मो. नियाज, विशाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान गोविंद कुमार को कसम का संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में सोनू राय, राज सोनी, रंजना कुमारी, रिमझिम, परिधि, राखी, अनामिका कुमारी, दिव्या, निलेश कुमार, हलचल हिंदुस्तानी, मुस्कान, राहुल, कंचन आचार्या, रंजू, दल प्रभारी प्रीति कुमारी, राजेश आदि उपस्थित थे।