मारपीट कर जख्मी किया
पूर्णिया। सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष में हुए विवाद में एक पक
By Edited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 09:37 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 09:37 PM (IST)
पूर्णिया। सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष द्वारा इस मामले का एक आवेदन थाना में सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मजलिसपुर के मो.सलीम दो भाई के बीच हो रहे मारपीट में बीच बचाव करने गया था। इसी क्रम में एक पक्ष के लोग उसपर वार कर दिया। जिससे उसका सिर बुरी तरह से चोटिल हो गया। पीड़ित द्वारा इस मामले में अनवर, कुद्दुस सहित पांच व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें