Move to Jagran APP

दुर्घटनाओं के बावजूद भी नहीं सबक नहीं सीख रहे मक्का किसान

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में मक्का किसान पक्की सड़क पर मक्का सुखाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। जबकि आ

By Edited By: Published: Thu, 04 Jun 2015 02:11 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2015 02:11 AM (IST)
दुर्घटनाओं के बावजूद भी नहीं सबक नहीं सीख रहे मक्का किसान

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र में मक्का किसान पक्की सड़क पर मक्का सुखाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। जबकि आए दिन दर्जनों दुर्घटनाएं मक्का सुखाने को लेकर घटी है। फिर भी मक्का किसान सबक नहीं सीख रहे हैं। पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग पर बेलौरी, सतडोभ, रानीपतरा, श्रीनगर मोड़, दिवानगंज, महेंद्रपुर, मंझेली आदि जगहों पर अब भी किसान पक्की सड़क को ही खलिहान बना लिए हैं और आधी सड़क पर मक्का सुखाते हैं। वहीं बेलौरी सनौली रोड में भी सड़कों पर मक्का सुखाने का कार्य मक्का किसानों के द्वारा किया जा रहा है। एक तो सड़कों की संकीर्णता उपर से मक्का किसानों के द्वारा पूरे सड़क पर मक्का को फैला देना जिससे दुर्घटना होना लाजिमी है। सड़क पर मक्का सुखाने को लेकर प्रशासन भी किसानों को आगाह किया है फिर भी इन सब बातों से परे किसान समझने को तैयार नहीं है। सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर रख देते हैं ताकि कोई वाहन मक्का पर नहीं चढ़े। यही कारण बन जाता है दुर्घटना का। किसानों का कहना है कि खलिहान में पानी भर गया है इसलिए मजबूरन सड़क पर मक्का सुखाना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया है क्योंकि मोटर साइकिल मक्का पर चढ़ने से फिसल जाती है और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसके लिए ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से इसपर लगाम लगाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.