पहले किया दुष्कर्म का प्रयास, फिर युवती को जहर खिला फेंका
पूर्णिया, जागरण संवाददाता: मंरगा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला के साथ पहले तो एक युवक ने घर में
पूर्णिया, जागरण संवाददाता: मंरगा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला के साथ पहले तो एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद जब मामला पकड़ में आ गया तो युवक के परिजनों ने महिला को जहर खिलाकर फेंक दिया। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। महिला सदर अस्पताल में भर्ती है उसका बयान महिला थाना को दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। बयान दर्ज कराने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी।
घटना के संबंध में पीड़ित महिला के बताया की 17 मई की रात वह घर में सोई हुई थी कि तभी संजीव नामक युवक घर में घुस गया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान घर के लोग जग गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद इस मामले को लेकर 18 मई को पंचायत हुई जिसमें शादी के लिए लड़की पक्ष को 81 हजार रूपये देने का आदेश पंचायत द्वारा दिया गया। इसी दौरान लड़के के परिवार वालों ने जबरन महिला को पकड़कर जहर खिला दिया तथा फेंक दिया।