कसबा में राशि में भारी लूट
गढ़बनैली (पूर्णिया), संस : राहत के नाम पर कसबा प्रखंड मे जमकर लूट हुई। इस संबंध में ग्रामीणों का कहन
गढ़बनैली (पूर्णिया), संस : राहत के नाम पर कसबा प्रखंड मे जमकर लूट हुई। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि इस लूट में जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी एकजुट दिखे। राहत के नाम पर मिली राशि गरीबों को मिलने के बजाए दबंगों और सफेदपोश के जेबों मे चली गई। सबसे ज्यादा लूट तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित मोहनी और सब्दलपुर पंचायत मे हुई। वहीं लखना पंचायत में सबसे ज्यादा फर्जी सूची बनाए जाने की बात कही जा रही है। राहत राशि वितरण के दौरान कई जनप्रतिनिधि अपना घर छोड़ प्रखंड कार्यालय में रात गुजारते थे। वही सर्वे सूची और पीड़ितों की सूची में काफी अंतर है। प्रखंड के सब्दलपुर पंचायत में एक ही परिवार के कई लोगों को राहत का लाभ दिया गया है। गौरतलब हो कि इसी पंचायत के एक सरकारी कर्मी को फर्जी रूप से राहत राशि लेते हुए ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।