तूफान पीडि़तों के बीच राहत सामग्री का वितरण
संस, गढ़बनैली (पूर्णिया) : 21 अप्रैल की रात्रि आई विनाशकारी तूफान से पीड़ित लोगों के बीच राहत राशि क
संस, गढ़बनैली (पूर्णिया) : 21 अप्रैल की रात्रि आई विनाशकारी तूफान से पीड़ित लोगों के बीच राहत राशि का वितरण सोमवार से प्रारंभ हो गया। तूफान से सर्वाधिक प्रभावित मोहनी पंचायत के मध्य विद्यालय बेतौना के प्रांगण में वार्ड नंबर 1, 2, 3 एवं 4 के पीड़ितों के बीच प्रति पीड़ित 5800 रूपए की नकद राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर कसबा विधायक मो. अफाक आलम, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजेश रोशन, वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी सीओ अनिल कुमार दास, प्रखंड प्रमुख मो. इरफान, सांसद प्रतिनिधि मो. ऐजाज ,मो. मूसा उपस्थित थे। वार्ड नंबर एक से 224, वार्ड संख्या दो के 172, वार्ड नंबर तीन के 218 तथा वार्ड नंबर चार के 181 पीड़ितों को राहत राशि वितरण के लिए चार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। 795 लाभुकों के बीच 46 लाख 11 हजार रूपए का वितरण किया जा रहा है। वितरण स्थल पर शांति बनाए रखने हेतु कसबा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला पुलिस बल के साथ मौजूद थे।