जांच टीम की बेरूखी से पीडि़त परिवार क्षुब्ध
हरदा (पूर्णिया), संस : आंधी में हुई केनगर प्रखंड क्षेत्र में व्यापक क्षति से आमजन त्रस्त तो हैं ही ल
हरदा (पूर्णिया), संस : आंधी में हुई केनगर प्रखंड क्षेत्र में व्यापक क्षति से आमजन त्रस्त तो हैं ही लेकिन क्षति का जायजा लेने पहुंची जांच टीम कर्मियों का बेरूखी बर्ताव से इन क्षेत्र के जनता क्षुब्ध हैं। सर्वविदित हो कि आंधी में लोगों का घर, फसल, बाग-बगीचे सभी ध्वस्त हो गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायतों में अलग-अलग जांच टीम को सर्वे कार्य में लगाया गया है। लेकिन गुरूवार को गंगेली पंचायत में जुटी सर्वे कर्मी का रवैये से पंचायत भवन टोला, बित्तो टोला, नया टोला, जयकांत ऋषि टोला के आमजन नाराज हैं। जबकि बीडीओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घर का क्षति पूर्ण रूप व मामूली क्षति का भी सर्वे जरूरी बताया है। ग्रामीणों में घोलटू यादव, उमेश चंद्र पोद्दार, उमा देवी, रूबी देवी, घनश्याम शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इन सभी का घर का छप्पर, टाटी बिल्कुल क्षतिग्रस्त है लेकिन जांच टीम सर्वे करने में आनाकानी की जा रही है। केनगर मुखिया संघ अध्यक्ष सह सतकोदरिया मुखिया अफरोज आलम, मजरा मुखिया संतोष कुमार मिश्र, गोआसी सरपंच किरण देवी, प्रखंड प्रमुख सनोज पासवान ने क्षतिग्रस्त लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।