Move to Jagran APP

कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन पदाधिकारियों को दी जिम्मेवारी

फोटो : 29 पीआरएन-20 - तीन सत्रों में पूर्णिया एवं कोसी प्रमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की चली बैठक

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:57 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:57 PM (IST)
कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन पदाधिकारियों को दी जिम्मेवारी

फोटो : 29 पीआरएन-20

loksabha election banner

- तीन सत्रों में पूर्णिया एवं कोसी प्रमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की चली बैठक

- सदस्यता अभियान एवं बूथवार मिले वोटों की हुई समीक्षा

पूर्णिया, जागरण संवाददाता : भाजपा का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह संगठन के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को कई जिम्मेवारी सौंपी। खासकर सदस्यता अभियान की उपलब्धि एवं बूथवार मिले वोटों की समीक्षा की गई। किस बूथ पर किन कारणों से पराजय मिला उस पर विस्तार से मंथन किया गया।

प्रथम सत्र में अररिया एवं कटिहार के संगठन पदाधिकारियों की बैठक चली। दूसरे सत्र में कोसी प्रमंडल के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा के संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। तीसरे व अंतिम सत्र में पूर्णिया एवं किशनगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। सभी सत्रों में राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन की मजबूती एवं सदस्यता अभियान की लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी निर्देशित किया गया। इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री यादव, बिहार भाजपा के संगठन प्रभारी नागेन्द्र जी, सह संगठन प्रभारी शिव नारायण प्रसाद, प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता का कटिहार से पूर्णिया चलने के क्रम में रास्ते में दिवानगंज सहित खुश्कीबाग, बेलौरी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सम्मेलन स्थल पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के आवासीय परिसर में पूर्णिया महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीना मल्लिक, जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीमा साह, जिला पार्षद ज्योति रानी ने चंदन तिलक लगाकर उन लोगों का अभिनंदन किया। इस मौके पर शहर में जगह-जगह तोरणद्वार व भाजपा का झंडा लगकार सजाया गया था। इस मौके पर दोनों प्रमंडल के सभी जिलों व प्रखंडों के संगठन पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.