Move to Jagran APP

दिवानगंज में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत

फोटो29 पीआरएन:-32 पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया) संस: प्रखंड अन्तर्गत दिवानगंज चौक पर रविवार को पूर्णिय

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:57 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:57 PM (IST)

फोटो29 पीआरएन:-32

loksabha election banner

पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया) संस: प्रखंड अन्तर्गत दिवानगंज चौक पर रविवार को पूर्णिया में प्रमंडलीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंगद मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकत्र्ता कतारबद्ध सड़क के किनारे हाथों में माला लिये दिवानगंज चौक पर सुबह से ही डटे रहे जैसे ही महामंत्री का काफिला चौक पर पहुंचा मंडल अध्यक्ष अंगद मंडल ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया। तथा उपस्थित कार्यकत्र्ताओं से उन्होंने श्री यादव को रूबरू कराया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों मोटर साइकिल के साथ दिवानगंज से पूर्व सासद उदय सिंह के आवास तक उन्हें छोड़ा गया। उनके स्वागत में कटिहार सीमा से प्रखंड मुख्यालय तक जगह-जगह तोरणद्वार एवं सड़क के दोनो किनारे भाजपा का झडा लगवाया गया था। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा भी कार्यकत्र्ताओं के साथ दिवानगंज पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.