जनता दरबार में दर्ज हुए 111 परिवाद
पूर्णिया,जागरण संवाददाता: जिला पदाधिकारी के जनता दरबार का संचालन उप विकास आयुक्त अरूण प्रकाश द्वारा
By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 09:15 PM (IST)
पूर्णिया,जागरण संवाददाता: जिला पदाधिकारी के जनता दरबार का संचालन उप विकास आयुक्त अरूण प्रकाश द्वारा किया गया। गुरुवार को हुई जनता दरबार में कुल 111 परिवाद पत्र दर्ज कराया गया। इसमें से भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक 64 मामले, इंदिरा आवास आवंटित करने के 12 मामाले, शिक्षा के क्षेत्र से 9, बिजली विपत्र में गड़बड़ी को लेकर 5, आंगनबाड़ी में सेविका का चयन में अनियमितता को लेकर 3 , आपूर्ति विभाग की गड़बड़ी मामले को लेकर 3 मामले जनता दरबार में शामिल किए गये। उप विकास आयुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं इसके शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। जनता दरबार के मौके पर संबंधित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें