कलश यात्रा के साथ महा विष्णु यज्ञ प्रारंभ
अमौर (पूर्णिया), संस : प्रखंड के बंगरा महंदीपुर पंचायत अंतर्गत गरकैली बनकोरा गांव में श्री श्री 108
अमौर (पूर्णिया), संस : प्रखंड के बंगरा महंदीपुर पंचायत अंतर्गत गरकैली बनकोरा गांव में श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी उर्फ प्रतिमा कुमारी, प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी एवं विधायक सवा जफर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 251 महिला एवं कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गरकैली होते हुए भाया रमणी गांव के पास रसैली घाट के पास बकरा नदी में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ किया गया। इसमें पंडित आचार्य यशोदानंद मिश्र एवं हरिद्वार से आचार्य पधारे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य डोमर विश्वास, ब्रह्मादेव विश्वास, सुशील विश्वास, आशुतोष यादव, संजय कुमार यादव सहित ग्रामीणों द्वारा योगदान किया जा रहा है। वहीं मानवाधिकार युवा संगठन के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार दास द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधि-व्यवस्था द्वारा भक्तों की सेवा कर रहे हैं।