चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर मोर्चा का धरना
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महेन्द्रपुर गांव में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महेन्द्रपुर गांव में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बिहार विकास मोर्चा ने गुरूवार को महेन्द्रपुर गांव में धरना दिया और सिविल सर्जन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।
सिविल सर्जन को सौंपे ज्ञापन में महेन्द्रपुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पूर्ण दर्जा देने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियुक्त सभी स्टाफ के रहने के लिए भवन निर्माण कराने, इस केन्द्र में अविलंब एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं महेन्द्रपुर में 24 घंटे पुरूष एवं महिला डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा महेन्द्रपुर स्वास्थ्य केन्द्र में आपरेशन समेत चिकित्सा की पूर्ण सेवा तथा ग्रामीण इलाके में आम लोगों तक चिकित्सा की सरकारी सेवा पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर पन्द्रह दिनों के भीतर अमल नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर मोर्चा के संरक्षक सीताराम जायसवाल, डा अशोक चौधरी, पुटटी झा, अजय भारती, रितेन सरकार, मो तमीज, मो नसीम, मो रिजवान, मो ताज, मो आसीन, मो जरदीश आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो नइम व मो कलाम ने किया जबकि मंच संचालन मो मुजबूर कर रहे थे।