ठंड में वृद्घि से जनजीवन प्रभावित
डगरूआ (पूर्णिया), संस : पछुवा हवा से ठंड में वृद्धि होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों में
डगरूआ (पूर्णिया), संस : पछुवा हवा से ठंड में वृद्धि होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों में दुबकने को विवश हैं।
ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों में पछुवा हवा के कारण ठंड में काफी वृद्धि हो गई है। जिसके कारण बच्चे और बूढ़े ज्यादा प्रभावित है। बच्चों में कोल्ड डायरिया सहित कई बीमारी हो रही है। वहीं बूढ़े व्यक्ति को ठंड से जोरों का दर्द, अस्थमा, सर्दी, खांसी आदि रोगों में वृद्धि देखा जा रहा है। बच्चे-बूढ़े घरों में दुबकने को विवश हैं। वहीं सड़कों पर दो पहिया वाहनों में कमी देखी जा रही है। लोग धूप निकलने पर ही घरों से निकलते है। वहीं ठंड से किसान परेशान है क्योंकि मक्का, आलू, सरसों आदि फसल प्रभावित हो रही है। जिसे देख किसान चिंतित हैं। वहीं ठंड से बचने का प्रशासन द्वारा अलाव आदि की व्यवस्था न करने से गरीबों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड को देखते हुए समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने अलाव की व्यवस्था के साथ गरीबों के बीच कंबल वितरण कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।